अश्लीलता फैलाने पर महक-परी के खिलाफ FIR, दबिश के बाद युवतियां फरार

चंदौसी/संभल। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ इंटरनेट मीडिया के तमाम चैनलों पर खुद को फेमस करने और फालोअर्स बढ़ाने की होड़ में घोर आपत्तिजनक और अश्लीलता परोस रहे हैं। रील बनाने का ऐसा नशा कि इसमें हर आयु वर्ग के महिला-पुरुष गैर सामाजिक हरकतें करने से गुरेज नहीं कर रहे। ऐसा ही संभल जिले की दो सगी बहनें पिछले काफी समय से इंस्टाग्राम पर कर रहीं थीं।

Advertisement

अश्लील हरकतें व कमेंट के अलावा गालियां देकर अपने फॉलोअर्स बढ़ा रहीं थीं। गांव वालों को ऐतराज हुआ तो उन्होंने पुसिस से शिकायत कर दी। अब इन दोनों बहनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, लेकिन दोनों फरार हो गईं।

महक परी पर लगे ये आरोप

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर कला की दो सगी बहनें ‘महक परी 143’ नाम से इंस्टाग्राम चैनल संचालित कर रही थीं। दोनों युवतियां इंस्टाग्राम पर अश्लील इशारों, गाली-गलौज और अभद्र भाषा वाले वीडियो अपलोड कर रही थीं। दोनों इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर रील बनाती हैं। पिछले छह महीने में यह दोनों युवतियां 546 पोस्ट कर चुकी हैं।

इन दोनों के 4.32 लाख फॉलोअर हैं। वहीं, ये खुद जिन 10 लोगों को फॉलो करती हैं, उनमें भी अश्लील कंटेंट ही परोसा जाता है। जब इन वीडियो को गांव के कुछ लोगों ने देखा तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए गांव में चर्चा शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बच्चों पर इसके दुष्प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस से शिकायत की।

गाली-गलौज और अश्लील वीडियो डालकर इंटरनेट मीडिया पर बना रही थीं धौंस

पुलिस ने संबंधित चैनल की गतिविधियों की जांच की। वीडियो की समीक्षा करने के बाद उन्हें अश्लील और भड़काऊ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो को पेन ड्राइव में सुरक्षित कर लिया और दोनों युवतियों के खिलाफ आइटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी गई, लेकिन दोनों फरार हो गईं। इनके घर पर कोई नहीं मिला।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि दोनों युवतियां शहबाजपुर कला गांव निवासी है। वे आपस में सगी बहनें हैं और सोशल मीडिया पर ‘महक परी 143’ नाम से एकाउंट चला रही थीं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों घर से फरार हो गईं।

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

असमोली थाना क्षेत्र में दो युवतियों द्वारा इंटरनेट मीडिया पर अश्लीलता फैलाई जा रही थी। इसकी सूचना उनकी वीडियो को टैग करके संभल पुलिस को दी गई थी। पुलिस द्वारा जांच की गई तो पता चला कि दोनों युवतियां असमोली थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके साथ में दो साथी भी हैं जो अमरोहा के रहने वाले हैं।

यह रील्स बनाती हैं और समाज में अश्लीलता फैलाने का काम करते हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनके घर पर दबिश दी गई। दोनों फरार हैं। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इसके साथ ही उनके बनाए वीडियो भी इंटरनेट प्लेट फार्म से हटाए जा रहे हैं। कृष्ण कुमार बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक, संभल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here