लखनऊ में बेसन-चीनी के घोल में मक्खियां मिलीं: 2 फर्मों के लाइसेंस रद्द

लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए 34 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान दुबग्गा स्थित गुप्ता गृह उद्योग में 35 किलो बेसन और चीनी के घोल में मरी हुई मक्खियां मिलीं।

Advertisement

अधिकारियों ने घोल को मौके पर ही नष्ट कराया, जिसकी अनुमानित कीमत 3500 रुपए थी। इसके अलावा अलग-अलग प्रतिष्ठानों से कु़ट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे, साबुदाना, मूंगफली, घी, दूध, पनीर और मिठाइयों समेत कुल 34 नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान दुबग्गा स्थित गुप्ता गृह उद्योग में 35 किलो बेसन और चीनी का घोल मरी हुई मक्खियों के साथ पाया गया।
निरीक्षण के दौरान दुबग्गा स्थित गुप्ता गृह उद्योग में 35 किलो बेसन और चीनी का घोल मरी हुई मक्खियों के साथ पाया गया।

2 दुकानों के लाइसेंस रद्द

इसके अलावा विभाग ने पुराने मामलों में आई 2 रिपोर्टों के आधार पर सख्त कार्रवाई की है। आईकॉन ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड, ऐशबाग से लिए गए हल्दी पाउडर के नमूने में लेड क्रोमेट की मिलावट पाई गई।

वाईपीएस फूड इंडस्ट्रीज, मोहान रोड से लिए गए पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया और अन्य खामियां पाई गईं। दोनों नमूनों को असुरक्षित घोषित करते हुए कंपनियों के खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं।

FSDA ने पुराने मामलों में आई 2 रिपोर्टों के आधार पर सख्त कार्रवाई की है।
FSDA ने पुराने मामलों में आई 2 रिपोर्टों के आधार पर सख्त कार्रवाई की है।

दुकान बंद करने के निर्देश

खाद्य सुरक्षा विभाग ने थाना तालकटोरा और थाना काकोरी पुलिस को पत्र भेजकर दोनों प्रतिष्ठानों का खाद्य कारोबार बंद कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही व्यापारियों को सात कार्यदिवस में अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। निर्धारित समय में जवाब न आने पर उनके लाइसेंस निरस्त कर स्थायी रूप से कारोबार बंद कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here