नवजात बच्ची को नहर में फेंक रही थी मां, ग्रामीणों ने पकड़ा

लखनऊ। मंगलवार सुबह एक घटना ने सभी को झकझोर दिया। गोसाईगंज के बाबूगंज के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर पुल के समीप एक महिला नवजात बच्ची को नहर में फेंकने की कोशिश कर रही थी। राहगीरों की सतर्कता और तत्परता से उसकी यह कोशिश नाकाम हो गई। चिकित्सीय परीक्षण में नवजात के मौत की पुष्टि के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि वह कूरेभार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला नवजात को झोले में रखकर नहर किनारे पहुंची थी। शंका होने पर राहगीरों ने महिला को पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज द्रिवेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नवजात को महिला से लेकर तुरंत अस्पताल भेजवाया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बच्ची जीवित है या मृत।

चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

चौकी इंचार्ज द्रिवेश द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। साथ ही, महिला द्वारा ऐसा अमानवीय कदम उठाने के पीछे की वजहों की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here