मेटा एआई ने कैसे खुदखुशी कर रहे युवक की बचाई जान?

लखनऊ। मेटा एआइ के अलर्ट की मदद से पुलिस ने एक और युवक की जान महज सात मिनट में पहुंचकर बचा ली। नगराम में गुरुवार को महिला मित्र से विवाद के बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर खुदकुशी करने का वीडियो पोस्ट किया। यह देख मेटा ने पुलिस को अलर्ट भेजा, जिसपर नगराम पुलिस सात मिनट में मौके पर पहुंची और युवक का बचा लिया। साथ ही उसकी काउंसिलिंग की गई।

Advertisement

सहायक पुलिस आयुक्त(एसीपी) मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि युवक स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है। मेटा के माध्यम से अलर्ट आया कि नगराम के कपेरा मदारपुर गांव में युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई गई है, जिसमे जहर खाकर आत्महत्या करना लिखा है।

सूचना पर तत्काल नगराम एसओ विवेक चौधरी पुलिस बल के साथ महज सात मिनट में मौके पर पहुंचे। जहां पता चला कि युवक ने बताया कि महिला मित्र से विवाद के कारण ऐसा पोस्ट किया था। कुछ करता उससे पुलिस आ गई। थानाध्यक्ष नगराम सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक की काउंसलिंग करते हुए समझाया गया। जिससे पीड़ित द्वारा पोस्ट डिलीट करते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here