रोजा (शाहजहांपुर)। हाईस्कूल की छात्रा की फीस जमा करने की जानकारी को लेकर विद्यालय प्रबंधक ने उसे कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर बाहर खड़ी सहेली गेट खोलकर अंदर पहुंच गई, जिस पर आरोपित ने उसे छोड़ दिया। सोमवार देर शाम इस मामले में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई।
Advertisement
क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा शनिवार को विद्यालय पढ़ने गई थी। वहां प्रबंधक ने छात्रा से उसकी जमा फीस के बारे में जानकारी करने के बहाने अपने कार्यालय में बुला लिया। जबकि उसकी सहेली को दरवाजे के बाहर ही रोक दिया।













