आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 13 लोग गम्भीर

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लाखापुर गाँव मे शुक्रवार को आम तोड़ने के लिए दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नौ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उक्त गाँव निवासी अगनू प्रसाद पटेल का घर से कुछ दूर पर आम का पेड़ है। शुक्रवार सुबह गाँव के दूसरे पक्ष के मनबढ़ आम तोड़ रहे थे। जब अगनू ने मना किया तो मनबढ़ गाली गलौज देते हुये मारने के लिए दौड़ा लिए। वहीं अगनू ने फोन कर घर वालों को बुला लिया और दोनों पक्षों से काफी संख्या लोग इकट्ठा हो गए।
देखते ही देखते जमकर लाठियां चलने लगी। मारपीट के दौरान एक पक्ष से अंगनू पटेल (63), लालजी (50), रविकांत, चंद्रशेखर, मंशालाल, प्रेम प्रकाश, जय प्रकाश एवं दूसरे पक्ष से कुंदन कहार, पंकज, नंदन, अजय, कलेन्द्र सहित दोनों पक्षों से 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेज दिया। डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर बेहतर उपचार के लिए नौ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां एक पक्ष के प्रेम प्रकाश पटेल व जय प्रकाश की नाजुक स्थिति देख डॉक्टरों ने प्रेम प्रकाश को बीएचयू ट्रामा सेंटर और जय प्रकाश को वाराणसी के एक निजी अस्पताल भेज दिया।
दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर नेवढ़िया पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि दोनों पक्षों में आम तोड़ने को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here