लखनऊ। पूर्व सूचना अधिकारी मौलाना कायम मेहदी बाराबंकवी का गुरुवार देर रात इंतकाल हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके इंतकाल की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
Advertisement
शुक्रवार को राजाजीपुरम स्थित कर्बला इमदाद हुसैन में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। नमाज-ए-जनाजा मौलाना जाबिर जौरासी ने अदा कराई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
मौलाना कायम मेहदी अपनी सादगी, मिलनसार स्वभाव और बेहतरीन तकरीर के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दीं।
परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। मरहूम के इसाले सवाब के लिए मजलिस का आयोजन 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे फिरोजी मस्जिद, कश्मीरी मोहल्ला में किया जाएगा।













