साकेत में पांच मंजिला इमारत ढही, 70-80 के मलबे में फंसने की आशंका; रेस्क्यू जारी

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के साकेत क्षेत्र स्थित सैदुलअजाइब में शनिवार शाम एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भवन में पीजी, कैफे और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। वीकएंड होने के कारण भवन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुमान के अनुसार के 70 से 80 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

Advertisement

डॉग स्क्वॉयड की ले रहे मदद

एनडीआरएफ की टीम ने अब तक पांच लोगों को बाहर निकाला। बाकी लोगों को बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को निकालने के लिए डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है। वहीं, घायलों को तुरंत ही एम्बंलेंस से इलाज के लिए भेजा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त इमारत में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी रहते एवं कोचिंग में पढ़ते थे। घटना की जानकारी मिलते पहुंचे स्थानीय वासी रमेश ने बताया कि उक्त इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक लाइब्रेरी थी। जहां हादसे के समय करीब 40 मेडिकल के स्टूडेंट्स मौजूद थे। उन्होंने बताया कि यह इमारत करीब 15 साल पुरानी थी।

दिल्ली फायर सर्विस को शाम 7:44 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों को मौके पर रवाना किया गया। शुरुआती चरण में तीन वाटर टेंडर और एक इंसिडेंट रिस्पांस टीम (आईआरटी) भेजी गई। बाद में राहत एवं बचाव कार्य को तेज करने के लिए एक अतिरिक्त वाटर टेंडर और लाइट वैन को भी मौके पर लगाया गया। इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों की भीड़ आगे बढ़कर बचाव कार्य में जुट गई।

building-111

पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ जुटी

हादसा साकेत मेट्रो स्टेशन के निकट स्थित सैदुलअजाइब इलाके में हुआ। इमारत गिरने के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस व अन्य एजेंसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ और अन्य बचाव एजेंसियां संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।

Delhi-building-collapased2

कॉमर्शियल गतिविधियां का होता था संचालन

स्थानीय प्रधान रविंद्र सिंह ने बताया कि भवन में पीजी, कैफे और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती थीं। सप्ताहांत होने के कारण यहां लोगों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक थी। एसडीआरएफ की टीम अब तक पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल चुकी है, जबकि अन्य लोगों को निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।

Delhi-building-collapased3

वीकेंड पर बढ़ गई थी भीड़

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मूल रूप से यह दो मंजिला भवन था। इसके ऊपर बाद में तीन अतिरिक्त मंजिलें बनाई गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि अतिरिक्त भार के कारण भवन की संरचना कमजोर पड़ गई और वह वजन नहीं संभाल पाई। इसके चलते पूरी इमारत ढह गई।

Delhi-building-collapased4

दमकल विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इसके तुरंत बाद घटनास्थल पर शुरू में 3 वाटर टेंडर और एक आईआरटी रवाना किए गए। बाद में एक और वाटर टेंडर और एक लाइट वैन भेजी गई। रेस्क्यू और राहत कार्य तेजी से चल रहा है। स्थानीय लोगों ने भी तुरंत बचाव कार्य में सहयोग शुरू कर दिया था। अभी तक हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फायर सर्विस, पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर सक्रिय हैं।

Delhi-building-collapased5

महरौली थाना क्षेत्र के वेस्टर्न रोड स्थित गली नंबर 5 में ढहे मकान में बचाव कार्य के लिए डॉग स्क्वाड के साथ जाती एनडीआरएफ की टीम।

फिलहाल हताहतों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन ने इलाके को घेरकर राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ले रहीं पल-पल का अपडेट

इस संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत ढहने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, एमसीडी, कैट्स और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं। नागरिकों की सुरक्षा और कुशलक्षेम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

12 लोगों को किया गया रेस्क्यू

एम्स से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में घायल 12 लोगों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। एक को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है जबकि दूसरा गहरे सदमे में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here