UP में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले, देर रात तक जारी रही प्रक्रिया

लखनऊ। स्थानांतरण नीति 2026-27 के तहत शनिवार को बड़े पैमाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले किए गए। देर रात तक विभागों में तबादले की फाइलें तैयार की जाती रहीं। नीति के तहत अंतिम दिन होने के नाते रविवार को भी तबादले होंगे।

Advertisement

शनिवार को अवकाश के दिन भी सचिवालय में अधिकारी-कर्मचारी तबादला सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे। देर रात तक उच्च शिक्षा व प्राथमिक शिक्षा, पंचायती राज, अग्निशमन, कारागार, अल्पसंख्यक कल्याण, आबकारी, परिवहन के साथ ही कई और विभागों ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए।

पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने 80 ग्राम पंचायत सचिव, 45 सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), चार अपर जिला पंचायत अधिकारी, एक अपर जिला पंचायत अधिकारी (प्राविधिक) तथा दो सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) के स्थानांतरण का आदेश जारी किया।

इसके अलावा परिवहन विभाग ने नौ संभागीय परिवहन अधिकारी व 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, अग्निशमन विभाग ने तीन अग्निशमन अधिकारी व 15 अग्निशमन अधिकारी (द्वितीय), अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जिला 15 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, आबकारी विभाग ने एक उप आबकारी आयुक्त के साथ ही उच्च शिक्षा विभाग में 90 लेक्चरर, छह कुलसचिव, तीन उप कुलसचिव तथा पांच सहायक कुलसचिव स्थानांतरित किए गए थे।

इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग में 30 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग द्वारा 72 कारागार अधीक्षक तथा वन विभाग ने एक उप प्रभागीय वनाधिकारी का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here