खामेनेई के क्षतिग्रस्त आवास का पहला वीडियो जारी, दिखे हमले के निशान

तेहरान। मिडिल ईस्ट में इन दिनों भारी तनाव है, अमेरिका और ईरान एक दूसरे के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। इस बीच ईरान के सरकारी टीवी और देश के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की आधिकारिक वेबसाइट पर बुधवार को एक वीडियो फुटेज जारी किया गया है।

Advertisement

इस वीडियो में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों के बाद पहली बार खामेनेई के आधिकारिक निवास परिसर के भीतर मौजूद मस्जिद की जमीनी स्थिति दिखाई गई है। जो हमले में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

करीब 35 से 49 सेकंड के इस वीडियो में तेहरान स्थित उनके मुख्य परिसर के ‘इमाम खुमैनी हुसैनीया हॉल’ को दिखाया गया है, जहां खामेनेई अक्सर अपनी महत्वपूर्ण बैठकें और सार्वजनिक संबोधन आयोजित करते थे।

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हवाई हमले के कारण इमारत का ढांचा बुरी तरह प्रभावित हुआ है, चारों तरफ कंक्रीट का मलबा बिखरा हुआ है और लोहे के बीम मुड़ चुके हैं।

यह फुटेज ऐसे समय में जारी किया गया है जब ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया खत्म हो गई है और उनके पार्थिव शरीर को मशहद में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में हुए अमेरिका और इजरायल के विनाशकारी हवाई हमलों के दौरान इस परिसर को निशाना बनाया गया था। इसके पहले केवल सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए ही इस जगह के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन ईरान ने पहली बार आधिकारिक तौर पर अंदरूनी तबाही को दुनिया के सामने रखा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here