सीमाएं होंगी अभेद्य, गृह मंत्रालय ने पेश किया ‘स्मार्ट बॉर्डर’ सुरक्षा ढांचा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार लगातार अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर को लेकर सतर्कता और सुरक्षा दोनों मजबूत कर रही है।

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बॉर्डर गार्डिंग फोर्स, राज्य एवं जिला प्रशासन, अन्य केंद्रीय एजेंसियों और स्थानीय लोगों को मिलाकर एक मजबूत चार-स्तरीय सुरक्षा ग्रिड बना रही है।

मंत्रालय ने कहा कि सरकार का स्मार्ट बॉर्डर विजन आने वाले वर्षों में भारत की सीमा सुरक्षा प्रणाली को दुनिया की सबसे आधुनिक प्रणालियों में शामिल कर देगा।

गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाले मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्मार्ट बॉर्डर पहल मोदी सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नक्सलवाद को समाप्त करना और जम्मू-कश्मीर तथा पूरे देश में आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहनशीलता नीति लागू करना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here