सतलुज में गिरी कार; तीन युवकों की दर्दनाक मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के टापरी के समीप एनएच-5 पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में कार (HP-25A-6113) के सतलुज नदी में गिर जाने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू अभियान के बाद क्रेन की मदद से कार और तीनों शवों को सतलुज नदी से बाहर निकाला गया।

सीडीपीओ भावानगर राजकुमार वर्मा के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटनाग्रस्त कार रात करीब 2:30 बजे टापरी से भावानगर की ओर जाती हुई दिखाई दी थी। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

हादसे में जान गंवाने वाले

नंद लाल (39 वर्ष), निवासी थेमगारंग, तहसील सांगला, जिला किन्नौर।
अमृत सिंह (38 वर्ष), निवासी थेमगारंग, तहसील सांगला, जिला किन्नौर।
बलू राम (36 वर्ष), निवासी चोरट, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here