लखनऊ में विवेचना के दौरान दुष्कर्म और मारपीट का आरोप

लखनऊ। पीजीआइ थाने में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना कर रहे आशियाना थाने के एसएसआइ पर पीड़िता ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोपित पुलिसकर्मी और उसके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने अभिषेक सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में एसएसआइ धर्मवीर शाही ने उसे थाने बुलाया। इसके बाद विवेचना के नाम पर फोन पर बातचीत होने लगी। पीड़िता का आरोप है कि मार्च से आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अपनी शादी की बात छिपाई।

धमकी देने का भी आरोप

पीड़िता के मुताबिक, शादी की बात कहने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और धमकाया। आरोप है कि 30 जुलाई की रात उसे आशियाना थाने बुलाया गया, जहां आरोपित और उसके दो साथियों ने वाहन में उसके साथ मारपीट की। सिर पर भारी वस्तु से हमला करने, हाथ मरोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत में पीड़िता ने मोबाइल छीनकर उसमें मौजूद निजी सामग्री के दुरुपयोग और साक्ष्य मिटाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। उसने परिवार की सुरक्षा और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि जांच में आरोप सही मिले हैं, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here