बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “सुरों के महान आराधक, कला के सच्चे साधक एवं शहनाई के अद्भुत वादक, ‘भारत रत्न’ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सुप्रसिद्ध शहनाई वादक एवं ‘भारत रत्न’ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। अपनी अनुपम साधना और शहनाई के सुरों से उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्वभर में प्रतिष्ठा दिलाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “प्रख्यात शहनाई वादक, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन! भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका अतुलनीय योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को कला, साधना एवं उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सुप्रसिद्ध शहनाई वादक, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनकी शहनाई की मधुर स्वर सदैव भारतीय संस्कृति और संगीत की समृद्ध विरासत की याद दिलाती रहेंगी।”

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्वविख्यात शहनाई वादक, ‘भारत रत्न’ से सम्मानित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारतीय शास्त्रीय संगीत और शहनाई को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, “अपना पूरा जीवन संगीत के प्रति समर्पित करने वाले ‘भारत रत्न’ से विभूषित विश्व प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भारत रत्न’ से अलंकृत, सुप्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। शहनाई को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने में आपका योगदान अविस्मरणीय है। आपकी अमर संगीत साधना हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।”
–आईएएनएस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here