बंगा। पंजाब के बंगा के पास मजारी गांव में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मनाली से लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।
Advertisement
इसमें मुख्य रूप से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र और कुछ अन्य पर्यटक सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ।
3 लोगों की मौत की पुष्टि
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बस ड्राइवर और एलपीयू के एक छात्र सहित 3 लोगों की मौत की खबर है। तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के सटीक आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।










