फर्रुखाबाद। जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है, वहीं पेड़ पौधे मुस्करा उठे हैं। एकाएक हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वही, 24 घंटे से बिजली गुल रहने से पूर्णबन्दी में नेट की समस्या उत्तपन्न हो गई। बिजली गुल रहने से बिजली से चलने वाले उपकरण आज पूरे दिन शोपीस बने रहे। अपराहन 4:00 बजे के बाद बिजली आने पर बिजली से चलने वाले उपकरण चालू हो सके। किसानों का कहना है कि इस बरसात से किसानों को काफी लाभ हुआ है।
गर्मी की सीजन की खेतों में खड़ी मक्का की फसल और बरसात के सीजन की बोई जा रही मक्का दोनों सी जनों की मक्का को लाभ हुआ है। बारिश से तालाब पोखर लबालब भर गए हैं। मौसम सुहाना होने से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। गर्मी से परेशान बच्चे बरसात के पानी में छपा छैया करने में जुड़ गए हैं। समाचार लिखे जाने तक यहां बरसात जारी है। बरसात का आनंद बच्चे बूढ़े और युवा उठा रहे हैं। पहली बरसात से लोगों के चेहरे खिल गए हैं। किसान बादाम सिंह का कहना है कि इस बार पहली बरसात समय पर हुई है। इस वजह से पूरी साल सही बरसा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
उनका कहना है कि आज से 10 साल पहले दशहरा के पर्व पर जमकर बारिश होती थी। जिससे लोग जिले में मानसून आ जाने का अंदाज लगा लेते थे। 10 साल बाद दशहरा के एक दिन पहले यह बारिश हुई है ।यह किसानों के लिए शुभ संकेत है और हर किसी को इस बार से फायदा हुआ है।













