विक्षिप्त ने पुलिस पर किया पथराव, दो घायल, एक सिपाही की हालत नाजुक

बांदा। अपने घर से लोगों पर पथराव कर रहे एक विक्षिप्त को पकड़ने गई पुलिस पर विक्षिप्त ने पत्थरबाजी कर दी। जिससे दो सिपाही घायल हो गए। एक सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौसी डेरा में मंगलवार को हुई। इसी गांव में रहने वाला संतराम विक्षिप्त बताया जा रहा है, जो अक्सर लोगों पर पत्थरबाजी करता है।आज भी वह अपने घर से लोगों पर पत्थरबाजी कर रहा था। इस बात की सूचना उसके भाई ने पुलिस को दी।
घटना की सूचना पाकर डायल 112 पीआरबी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उस विक्षिप्त को पत्थरबाजी करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह पथराव करता रहा। बाद में पुलिस कर्मियों पर भी पत्थरबाजी की, जिससे देव नारायण तिवारी और कुलदीप नामक सिपाही घायल हो गए। इनमें देव नारायण तिवारी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि पथराव की सूचना पर पीआरबी घटनास्थल गई थी जहां विक्षिप्त ने पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाते हुए उन पर पथराव किया। जिससे दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों में कुलदीप का इलाज बांदा में हो रहा है जबकि देवनारायण को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। इस बीच जौहरपुर पुलिस चैकी इंचार्ज अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि अभी उक्त विक्षिप्त पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। जिसको पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here