औरैया : बिधूना थाने में तैनात महिला सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ। देश में कोरोना संकट के बीच जहां पुलिस लोगों की सहायता करने में जुटी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना थाने में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार को फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

 

बताया जा रहा है कि मृतक महिला सिपाही बागपत की रहने वाली थी और यहां किशोरगंज में किराए के मकान में रहती थी। फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। घटना की जानकारी तब हुई जब मंगलवार सुबह शालू गिरी को ड्यूटी पर आने के लिए किया गया फोन नहीं उठा। जिसके बाद उसे बुलाने को दूसरी महिला सिपाही को उसके घर भेजा गया। आवाज लगाने के बाद जंगले से झांककर देखा तो वह फंदे पर झूलती मिली।

कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो शीलू का शव फांसी से झूलता हुआ मिला। फौरन कोतवाल ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। एसपी सुनीति और सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक महिला सिपाही शालू गिरी (22) की शादी बीते 26 अप्रैल को हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here