थम नहीं रहा कोरोना संकट : राजधानी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 985 पर पहुंची

लखनऊ। कोरोना वायरस का प्रसार नहीं थम रहा है। हर रोज नए-नए इलाके बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को नए-पुराने मिलाकर 18 क्षेत्रों में मरीज मिले। कुल 23 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है। ऐसे में लोगों में हड़कंप है। अब तक राजधानी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 985 हो गई है। वहीं, बलरामपुर में आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दूसरी तरफ, बाराबंकी में छह लोगों में संक्रमण पाया गया। इसी तरह हरदोई में भी 12 नए कोरोना के मामले मिले हैं।

Advertisement

हरदोई जिले में रविवार को देर रात आई रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव निकले हैं। जिसमे शहर के सिविल लाइन में 7, बिलग्राम में 3, कछौना में एक और संडीला में एक है। अब जिले में पोजिटिव केस की संख्या 225 पहुंच गई है। जिसमें 162 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं, वहीं 59 का इलाज चल रहा है। रविवार की रात संक्रमित मिले लोगों में 10 महिलाएं और एक वर्ष की बच्ची भी शामिल है।

बलरामपुर जिले में आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि पचपेड़वा के पुरानी बाज़ार में चार, श्रीदत्तगंज के चमरुपुर में तीन व उतरौला के गांधीनगर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। सभी की रिपोर्ट रविवार देर रात मिली है। सभी को एल-1 अस्पताल में शिफ़्ट कर दिया गया है। जिले में 21 एक्टिव केस हो गए हैं। अबतक 75 पॉजिटिव मिले हैं जिसमें से 52 स्वास्थ हो चुके हैं। दो की मौत हो चुकी है।
बाराबंकी में छह नए मरीजों में कोरोना

रविवार की देर रात प्राप्त सूचनानुसार जनपद में कारोना के छह और पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं। सभी शहर बाराबंकी के हैं। एक व्यक्ति मुंबई से कुछ दिन पहले आया था और चार पूर्व में पाए गए। पॉजिटिव के नजदीकी संपर्क के हैं। अब जनपद में कुल 75 एक्टिव मामले हैं।

रविवार को राजधानी लखनऊ में 23 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। सीएमओ की टीम ने शनिवार को 294 लोगों के सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे। इनमें मरीजों में पांच महिला व 18 पुरुष पॉजिटिव निकले। शहर के 18 इलाकों में फैले वायरस से आस-पास के लोग घबरा गए हैं। वहीं तंग गलियों में वायरस मिलने से सैनिटाइजेशन में भी दिक्कते आ रही हैं। नए मरीजों में एलडीए कॉलोनी में तीन लोग संक्रमण की जद में आ गए हैं।

आरडीएसओ कॉलोनी में एक मरीज पॉजिटिव मिला है। वहीं जफरखे़डा, चौपटिया, मलिहाबाद, चौक, इंदिरानगर, मडियांव, सरोजनीनगर, आलमबाग, कृष्णानगर, कमला नेहरू मार्ग, हुसैनाबाद, गोमतीनगर, मीरा बाई मार्ग, निराला नगर, ठाकुरगंज, राजेंद्र नगर, आईआईएम रोड, रुचि खंड में एक-एक लोग वायरस की चपेट में आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here