बागपत : टीचर को भेजा आपत्तिजनक मैसेज, दो छात्रों की डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल

बागपत। टीचर को भेजा आपत्तिजनक मैसेज, दो छात्रों की डंडे से पिटाई का वीडियो वायरलकोरोना संकट काल में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। लेकिन अब इसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। ताजा मामला बागपत जिले का है। यहां ऑनलाइन क्लासेज के दौरान दो बच्चे अपनी शिक्षिका को आपत्तिजनक मैसेज भेजते थे। इससे नाराज शिक्षिका ने दोनों छात्रों की डंडे से पिटाई की। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिले का ये पहला मामला नहीं है। इस तरह के कई शिकायतें पुलिस को मिली है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
मैनेजमेंट के सामने छात्रों को पीटा।
मैनेजमेंट के सामने छात्रों को पीटा।

समझाने के बाद भी नहीं माने छात्र

यह मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल का है। वीडियो में एक शिक्षिका दो छात्रों की डंडों से पिटाई करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में शिक्षिका ऑनलाइन क्लास देकर बच्चों का भविष्य बनाने में लगी थी। लेकिन दोनों छात्रों ने शिक्षिका पर अमर्यादित टिप्पणी की। शिक्षिका ने पहले छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। जिसके बाद शिक्षिका ने छात्रों के परिजनों को मामले की जानकारी दी। छात्रों को स्कूल में बुलाकर मैनेजमेंट के सामने जमकर पीटा।

डंडे से पिटाई करती शिक्षिका।
डंडे से पिटाई करती शिक्षिका।

पुलिस ने क्या कहा?

डिप्टी एसपी ओमपाल सिंह ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है। इस वीडियो की जांच में पुलिस जुटी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर भी थाने में नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here