दर्दनाक हादसा : भरभराकर गिरी दीवार, 2 बच्चों समेत 3 कई मौत

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में सोमवार की रात एक मकान की छत भरभराकर ढह गई। इसके मलबे में दबकर दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, घर में शादी थी। इसलिए रिश्तेदार भी जुटे थे। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

रामपुर गई थी बारात

दरअसल, हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीला खदाना निवासी मसीत के बेटे शकील का सोमवार को निकाह था। बारात रामपुर जिले के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर गई थी। देर शाम शकील दुल्हन समीरन की विदाई कराकर अपने घर लौटा। घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन देर रात करीब दो बजे अचानक मकान की छत भरभराकर ढह गई। घर के बरामदे में बैठे लोग मलबे के नीचे दब गए।

इनकी हुई मौत

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकला। लेकिन शकील की बहन नईम जहां (35 साल), भांजे मोनिस (04 साल) और ममेरी भतीजी आलिया (03) की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हुए। सभी का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here