लखनऊ। इंटरनेट से नम्बर तलाश कर कस्टमर केयर पर फोन कर मदद मांगने वाले दो लोगों से ठगों ने सवा लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने पीजीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
Advertisement
हैवतमऊ मवैया निवासी दिनेश कुमार ने 8 नवंबर को गूगल से एमेजन प्राइम वीडियो का टॉल फ्री नम्बर निकाल कर फोन किया था।कस्टमर केयर कर्मी बन बात करने वाले व्यक्ति ने दिक्कत दूर करने का झांसा देते हुए दिनेश के मोबाइल पर एक लिंक भेजा था।
जिसे खोलते ही उनके खाते से दो बार में करीब एक लाख रुपये निकल गए। वहीं, वृंदावन योजना निवासी कमला गुप्ता के खाते से ठगों ने करीब बीस हजार रुपये पार कर दिए।













