खूब धनवर्षा : गाड़ियों के शोरूम पर उमड़े खरीददार, 500 करोड़ का हुआ कारोबार

लखनऊ। धनतेरस पर गुरुवार को नए वाहनों के शोरूम पर खूब धनवर्षा हुई। दिन भर में करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। नई गाड़ियों के खरीददार शहर भर के शोरूम पर उमड़े रहे। बुक हुई गाड़ियों की दिनभर डिलेवरी होती रही। जैसे जैसे शोरूम से गाड़ियां निकल रही थी, वैसे वैसे आरटीओ कार्यालय में नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन का आकड़ा बढ़ता जा रहा था।

Advertisement

ऐसे में गुरुवार शाम पांच बजे तक डेढ़ हजार से ज्यादा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। धनतेरस पर करीब 3200 दो पहिया व एक हजार के करीब चार पहिया वाहनों की बुकिंग हुई। इन वाहनों की डिलेवरी गुरुवार से शुरू हुई। पहले दिन डेढ़ हजार के करीब नए वाहन पंजीकृत हुए। बाकी वाहनों की डिलेवरी शुक्रवार व शनिवार को होगी।

कोरोना काम में उम्मीद से ज्यादा वाहन पंजीकृत हुई

आरटीओ (प्रशासन) रामफेर द्विवेदी बताते है कि नए दो व चार पहिया वाहनों की बुकिंग के हिसाब से इस बार धनतेरस पर वाहनों का कारोबार कोरोना काल में उम्मीद से बेहतर रहा। अभी तक वाहनों के रजिस्ट्रेशन की जो रफ्तार है उससे धनतेरस पर वाहनों की रिकार्ड बिक्री के साथ 600 करोड़ रुपये के पार कारोबार हो सकता है।

फैक्ट फाइल

-बाइक की बिक्री 60 हजार से दो लाख रुपये तक हुई

-कार की बिक्री पांच लाख से 75 लाख रुपये तक रही

-गुरुवार को आरटीओ में पंजीकृत हुए वाहन

मोटर साइकिल-1075

चार पहिया कार-423

73 लाख की बिकी सबसे महंगी कार

आरटीओ कार्यालय में मर्सडीज मॉडल की तीन कारें रजिस्ट्रर्ड हुई है। इनमें 73 लाख, 65 लाख व 58 लाख की कारें शामिल रही। इसके अलावा जुगुआर की 71 लाख की कार व बीएमडब्लू की 61 लाख रुपये की कार का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here