घरेलू कलह में PNB के मैनेजर ने दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या की

फिरोजाबाद। जिले में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शाखा प्रबंधक ने शनिवार रात गृह क्लेश में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड में सौतेला बेटा भी शामिल है। आरोपी मकान को बाहर से बंदकर फरार हो गए। मृतक महिला आरोपी की दूसरी पत्नी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी है।

Advertisement
मृतक पत्नी व हत्यारोपी पति।
मृतक पत्नी व हत्यारोपी पति।

आगरा की विनीता से की थी दूसरी शादी

पुलिस के मुताबिक शिकोहाबाद के रमेश नगर बैंक कॉलोनी निवासी आशाराम PNB के फिरोजाबाद स्टेशन रोड स्थित शाखा के मैनेजर थे। आशाराम ने पहली पत्नी की मौत के बाद आगरा के परसोती निवासी विनीता से दूसरी शादी कर ली थी।

आशाराम के पहली पत्नी से तीन बेटे हैं, जबकि विनीता से एक बेटा अंकित है। शनिवार की देर रात आशाराम ने अपनी पहली पत्नी के बेटे सुमित के साथ मिलकर विनीता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों मकान में ताला लगाकर फरार हो गए।

मृतका के बेटे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मृतका के बेटे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

माता-पिता में आए दिन होता था विवाद

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। SSP अजय कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक महिला के बेटे अंकित ने अपने पिता और सौतेले भाई सुमित पर हत्या का आरोप लगाया है। अंकित ने बताया कि किसी न किसी बात को लेकर उसके पापा और मम्मी के बीच आए दिन विवाद होता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here