बिकरू कांड में कार्रवाई: आरोपी बनाए गए एक दर्जन पुलिसकर्मियों को नोटिस

कानपुर। जिले में बिकरू में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में आरोपी बनाए गए एक दर्जन पुलिसकर्मियों को DIG ने नोटिस जारी किया है। पुलिसकर्मियों को यह बताना होगा कि उन्होंने गैंगस्टर विकास दुबे की मदद क्यों की? क्यों उसके जुर्म पर पर्दा डाले रहे? पुलिसकर्मियों का जवाब आने के बाद उन पर आरोप तय कर सजा की तय की जाएगी।

Advertisement

बिकरू कांड को लेकर SIT ने जो जांच की थी। उसमें धारा 14(1) बड़ा दंड के तहत पूर्व SO चौबेपुर विनय तिवारी, SI अजहर इशरत, SI चौबेपुर केके शर्मा, कुंवर पाल सिंह, विश्वनाथ मिश्रा, सिपाही चौबेपुर अभिषेक कुमार, रिक्रूट आरक्षी राजीव कुमार को आरोपित बनाया है।

इसी तरह धारा 14(2) लघु दंड के तहत इंस्पेक्टर बजरिया राममूर्ति यादव, SI दीवान सिंह, हेड कांस्टेबल चौबेपुर लायक सिंह, सिपाही विकास कुमार और कुंवर पाल सिंह को आरोपित बनाया गया है। DIG डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने बताया कि इन सभी पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। सभी को जल्द से जल्द अपने जवाब देने के लिए कहा गया है।

जवाब आने के बाद की जाएगी कार्रवाई
नोटिस में आरोपित पुलिसकर्मियों पर विकास दुबे के साथ देने के जो आरोप लगे हैं उसका जवाब मांगा गया है। पुलिसकर्मियों को यह बताना होगा कि आखिरकार उन्होंने विकास के गुनाहों पर पर्दा क्यों डाला और क्यों समय रहते कार्रवाई नहीं की। पुलिसकर्मियों के जवाब आने के साथ कई और राज खुलने की संभावना है।

कानपुर का बिकरू हत्याकांड

कानुपर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने दो जुलाई की रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर अपने साथियों संग अधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना में बिल्हौर सीओ देवेन्द्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गये थे। घटना के बाद से उस पर बराबर इनाम बढ़ता गया और पांच लाख रुपए के इनामी विकास दुबे को मध्य प्रदेश में उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसके बाद उत्तर प्रदेश की STF टीम उसे उज्जैन लेने गई थी। उसे कानपुर लाया जा रहा था। पुलिस की गाड़ियां तेजी से कानपुर की ओर बढ़ रही थी और बर्रा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे में बारिश होने के चलते STF की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस पर मौका पाकर शातिर अपराधी विकास दुबे STF जवानों के हथियार खींचकर भागने लगा और STF पर जानलेवा हमला कर दिया। STF ने भी जवाबी फायरिंग की और विकास दुबे मारा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here