मिलीभगत से चल रहा था जिस्मफरोशी का गोरखधंधा, 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान 12 लड़की 11 लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस होटल में जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा था। होटल मैनेजर समेत दनकौर थाना क्षेत्र के 6 पुलिसकर्मियों की भी इस व्यापार चलाने में भूमिका पाई गई है।

Advertisement

डीसीपी ने ड्राइवर समेत 6 पुलिस कांस्टेबलों को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारी के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा दनकौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होटल न्यू क्राउन प्लाजा के अंदर काफी लंबे समय से जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा था। दनकौर थाना क्षेत्र के चौकी मंडी श्याम नगर में तैनात पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से होटल मैनेजर ये धंधा चला रहा था।

एक दर्जन लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया

पुलिस ने आज होटल पर छापेमारी कर 12 लड़की और 11 लड़कों को आपत्ति स्थिति में पकड़ा है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया है दनकौर थाना क्षेत्र के चौकी मंडी श्याम नगर के गांव चीती गांव के पास होटल न्यू क्राउन प्लाजा में आज दबिश दी गई, दबिश के दौरान कई महिलाएं और पुरुष आपत्ति स्थिति में गिरफ्तार किए गए हैं।

देह व्यापार का धंधा चलाने के मामले में होटल का मैनेजर और कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। जिसमें से छह पुलिसकर्मियों को फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया गया और इस मामले से जुड़े पुलिस कर्मियों की जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here