ट्रिपल मर्डर: बदमाशों ने घर में घुसकर गोलियां बरसाईं, कपड़ा व्यापारी और उसके दो बेटों की मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां रविवार देर रात कुछ बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें व्यापारी और उसके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। व्यापारी की पत्नी की हालत गंभीर है। बदमाशों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Advertisement

मामला लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले का है। पुलिस के मुताबिक यह हमला रियाज उर्फ रियाजुद्दीन के घर पर हुआ। अभी घटना का कारण साफ नहीं हो पाया है। आस-पास के लोगों से पूछताछ भी हो रही है। घटना के वक्त लोकेशन पर जिन लोगों के मोबाइल फोन चल रहे थे, उनकी भी जांच हो रही है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस के कई बड़े अफसर पहुंचे।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस के कई बड़े अफसर पहुंचे।

10 दिन पहले ही बुजुर्ग दंपति की हत्या हुई थी
गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके में 13 जून को बुजुर्ग दंपति की हत्या हुई थी। घर में ही दंपति के शव मिले थे। उनके बेटे ने घर में लूट होने की कहानी बताई थी, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि उसी ने अपने माता-पिता को मार डाला था। पुलिस ने दंपति के बेटे रवि को गिरफ्तार कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here