किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप, विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

गाजियाबाद। जिले में दुष्कर्म की दो वारदातें हुई हैं। जिसमें किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया तो वहीं दूसरी ओर विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं गैंगरेप मामले में आरोपी ने किशोरी को पहले प्रेमजाल में फंसाया उसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया।

Advertisement

आरोपियों ने किशोरी का तीन दिन पहले नेहरू नगर स्थित कोचिंग सेंटर से अपहरण किया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उस समय अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन किशोरी की बरामदगी के बाद उसकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और बाल यौन उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सिहानी गेट कोतवाल कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान लालकुआं के रहने वाले नवनीत तथा नंदग्राम के रहने वाले कौशलेंद्र और नितिन के रूप में हुई है। नवनीत ने अपने दोनों साथियों के सहयोग से किशोरी को अगवा किया और उसके साथ गैंगरेप किया।

पुलिस के अनुसार, किशोरी पहले से आरोपी नवनीत के संपर्क में थी। वारदात के दिन वह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए नेहरू नगर आई और नवनीत से बात करने के बाद वह खुद लालकुआं गई और वहां से इनके साथ कहीं चली गई थी। इधर, उसके पिता को जानकारी हुई तो उन्होंने नवनीत के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

वहीं दूसरी ओर नंदग्राम कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। आरोप है कि ससुर व अन्य ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज की और इसी दौरान मौका देखकर आरोपी ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

पीड़िता की शिकायत पर नंदग्राम कोतवाली पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो देवरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 28 नवंबर 2019 को शास्त्री नगर के महिंद्रा एंक्लेव में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वाले उस पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। इसी बीच आरोपी ससुर ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here