सपा ने बनाया 10 दिन का विशेष कार्यक्रम, हर जिले में जाएंगे पदाधिकारी

लखनऊ। सपा आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विशेष तैयारी कर रही है। इसके लिए सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

Advertisement
अगले 10 दिन सभी जिलों में होगा कार्यक्रम
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। जो आने वाले 10 दिनों तक चलेगा। हर जिले में बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी का यह विशेष अभियान है। इसमें कार्यकर्ताओं की मदद से जनता से जुड़ने की कोशिश की जाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार की पोल खोलने का काम भी सपा करेगी।
इसके लिए गाना बजाना और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों की भी मदद लेने की कोशिश होगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव बहुत जल्द होने वाले हैं। 2012 में सत्ता में बैठी समाजवादी पार्टी एक बार फिर 2022 में वापसी करने की कोशिश में लगी हुई है।
अखिलेश यादव के नेतृत्व में लगातार पिछले कई दिनों से प्लान बनाया जा रहा था। अब इसे जमीन पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कार्यक्रम के रूप में उतारा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here