बरेलीः आत्मग्लानि में बुजुर्ग ने लगाई फांसी, बच्ची से छेड़छाड़ का था आरोप

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में एक बुजुर्ग ने आत्मग्लानि के चलते गले में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बुजुर्ग की छेड़छाड़ के आरोप में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी, जिसके चलते बुजुर्ग आत्मग्लानि में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisement
बच्ची से छेड़छाड़ का था आरोप

साठ वर्षीय हरीश गुप्ता पर बीते दो दिन पहले एक 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था। आरोप है कि बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची का हाथ पकड़ लिया था। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही थाने में बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी। वहीं, अब हरीश गुप्ता के परिजनों ने बच्ची के घरवालों पर उसकी हत्या का आरोप मढ़ा है।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले को दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अफसर इसे एक तरह से आत्महत्या ही मान रहे हैं।

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पहले हरीश गुप्ता के खिलाफ फरीदपुर थाने में छेड़छाड़, पास्को एक्ट और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया था। आज उनका शव पेड़ से लटका मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here