लखनऊ… युवती ने नदी में कूदकर किया सुसाइड:गोमती में छलांग लगाते देख जुटी भीड़…

लखनऊ। गोमतीनगर में शनिवार को दोपहर में एक युवती ने गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती को पुल से नदी में छलांग लगाते देख राहगीरो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोरों ने करीब 2 घंटे बाद युवती का शव बाहर निकाला। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

Advertisement

कैसरबाग की रहने वाली है युवती

इंस्पेक्टर गोमतीनगर केके तिवारी ने बताया कि आज दोपहर में करीब 3 बजे लोहिया पथ पर गांधी सेतु से युवती के गोमती नदी में कूदने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। लेकिन युवती का पता नहीं चल पा रहा था। गोताखोरों को बुलाकर जाल डलवाया गया। करीब दो घंटे बाद युवती का शव बरामद हुआ। उसकी जेब से बैंक में रुपए जमा करने की पर्ची मिली।

​​बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि युवती का नाम वैष्णवी है। वह कैसरबाग क्ष्रेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। लड़की ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी परिजनों के आने के बाद हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here