बलिया…छात्रा को गोली मार सिरफिरे आशिक ने खुद को उड़ाया

बलिया। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा ढाला गांव में दिनदहाड़े छात्रा के घर में घुसकर सिरफिरे आशिक ने गोली मार दी। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। आनन-फानन में घटनास्थल पर लोग इकट्ठा हो गए। अपने आप को घिरता देख सिरफिरे आशिक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Advertisement

शहर से सटा हुआ है गांव

शहर से सता हुआ गांव पिपरा हैं। जहां आजम खान (25 वर्षीय) अपने पड़ोस की लड़की से एकतरफा प्यार करता था। काफी दिनों से वह 23 वर्षीय लड़की के पीछे पड़ा हुआ था लेकिन वह राजी नहीं थी। आज आजम खान हाथ में हाथ में तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया। जहां उसने लड़की को गोली मार दी।

घर वालों ने आवाज सुनी तो वह भाग कर आये तो आजम अंदर मिला। घरवालों ने तुरंत दरवाजा बंद के दिया। अपने को फंसता देख आजम ने खुद को भी गोली मार ली। जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई।

लड़की के कमरे से 7 मोबाइल हुए बरामद

बताया जा रहा है कि लड़की की शादी तय हो गई थी। कुछ दिनों पहले उसकी एक दो बार लड़के आजम से उसकी बात हुई थी लेकिन वह उसके साथ प्रेम संबंधों को लेकर राजी नहीं थी। जिससे लड़का परेशान था। यही वजह है कि उसने लड़की को मार दिया। वहीं पुलिस को लड़की के कमरे से 7 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

जिसमे 2 महंगे फोन भी शामिल हैं। अभी बताया जा रहा है कि यह फोन लड़की के ही हैं। बहरहाल, मोबाइल फोन को लेकर जांच चल रही है। कमरे से हत्या मे प्रयुक्त कंट्री मेड रिवाल्वर, 4 खाली खोखे और 1 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने कहा प्रेम प्रसंग का है मामला

वहीँ मौके पर पहुंचे प्रभारी एसपी संजय यादव ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जहां युवक आजम खान ने पड़ोस में रहने वाली युवती को गोली मार खुद को भी गोली मार ली है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मामले में पूछताछ हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here