‘यदि कोई ताना देगा तो क्या पिता बेटी को मार देगा…’

 गुरुग्राम। गुरुग्राम में हुए राधिका यादव हत्याकांड कांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पूरे दिन हर तरफ हत्याकांड की चर्चा चलती रही। हर किसी के मुख से यही सवाल निकल रहा है जिस पिता ने बेटी को लायक बनाया, उसने ही उसे क्यों मार डाला।

Advertisement

आखिर ऐसी क्या बात हो गई कि पिता ने दिल दहला देने वाले हत्याकांड को अंजाम दे दिया। सेक्टर- 57 में राधिका के आवास के बाहर बैठे रिश्तेदार व जानकार भी इस सवाल का जवाब ढूंढने में दिन भर लगे रहे कि आखिर पिता ने होनहार बेटी को क्यों मार डाला।

चर्चा के दौरान बात सामने आई कि कुछ लोग बेटी की कमाई खाने का ताना मारते थे, इसलिए मार दिया। इस बात को सभी ने सिरे से नकार दिया। सभी के मुख से यही निकला कि आज के समय में कोई ऐसा ताना देता है क्या।

यदि ताना देगा भी तो पिता अपनी बेटी को क्या मार देगा। सभी ने यह भी कहा कि पिता भी बहुत अच्छे इंसान हैं और बेटी भी बहुत अच्छी थी। पिता ने ही तो करोड़ों रुपये बेटी को इस ऊंचाई तक पहुंचाने में लगाया। एकेडमी खुलवाया।

मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि राधिका की हत्या क्यों कर दी गई। वह काफी होनहार थी। उसके ऊपर सभी को गर्व था। उसके पिता उसे हर ऊंचाई तक ले जाना चाहते थे। फिर अचानक ऐसा क्या होगा कि पिता ने ही हत्या कर दी। सभी इस घटना से हैरत में हैं। -राजकुमार, रिश्तेदार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here