नींद की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म; पुलिस के आने से पहले भागा

मथुरा। फरह के रेलवे फाटक स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती हुई महिला मरीज से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शनिवार सुबह यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आते ही आरोपित चिकित्सक मौके से फरार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सीज किया है।

Advertisement

फरह थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक स्थित एसआरडी पालीक्लीनिक बना हुआ है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को क्लीनिक में इलाज के लिए आई थी। चिकित्सक ने उसे क्लीनिक में भर्ती कर लिया।

रात में चिकित्सक ने किया दुष्कर्म

आरोप है कि रात के अंधेरे में चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सुबह महिला का बेटा चाय-नाश्ता लेकर पहुंचा तो उन्होंने बेटे को पूरी बात बताई। बेटे ने यूपी डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।

मौके पर पहुंची सीओ, फरार हुआ आरोपित

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सीज कर दिया। पीड़िता ने बताया कि डाक्टर ने रात 11 बजे उसको दो नींद की गोली खिलाई। इसके बाद उसको होश नहीं रहा। होश आने तक आरोपित डाक्टर दुष्कर्म करता रहा। अकेला होने के चलते वह अपने साथ हो रहे दुष्कर्म का विरोध नहीं कर सकी।

पीड़िता के पुत्र ने आरोपित डाक्टर के खिलाफ फरह थाने में प्रार्थना-पत्र दिया है। पुलिस आरोपित चिकित्सक की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here