लिव-इन पार्टनर पर देह व्यापार करने का बनाया दबाव, मना किया तो…

 कोनसीमा। आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया और जब महिला ने इसके लिए मना किया, तो उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। ये मामला जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।

Advertisement

घटना 16 जुलाई की रात लगभग 10:30 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की महिला ने एक व्यक्ति से शादी की थी। दोनों का एक बच्चा हुआ। लेकिन बच्चे के जन्म के कुछ ही समय बाद महिला अपने पति से अलग हो गई। इसके बाद उसका अफेयर एक मैकेनिक के साथ शुरू हुआ।

मैकेनिक करता था महिला पर शक

महिला पिछले 6-8 महीने से उसी मैकेनिक के साथ लिव-इन में रह रही थी। मैकेनिक शराब का आदी था और महिला पर अक्सर शक करता रहा था। उसे लगता था कि महिला उसके साथ बेवफाई कर रही है।

पुलिस ने बताया कि महिला एक दिन अपने मां के घर आई, तो वहां उसका भाई और आरोपी मैकेनिक पहले से मौजूद थे। इस दौरान आरोपी ने उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। दोनों के बीच तीखी बहस हुई और इसके बाद आरोपी ने महिला की मां और भाई पर हमला कर दिया।

इस घटना में उन दोनों को मामूली चोट आई। डीएसपी एस मुरलीमोहन ने कहा कि जब महिला ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी छाती और जांघों पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में महिला की जान चली गई। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here