बदायूं। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से हैवानियत की गई। सोते समय उसका अपहरण कर एक कमरे में बंधक बनाया गया। इसके बाद चार आरोपित उससे दुष्कर्म करते रहे। गुरुवार को छात्रा के पिता की तहरीर पर चार आरोपितों पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो, बंधक बनाने की धारा में प्राथमिकी लिखी गई। पुलिस का कहना है कि चार में तीन आरोपित नाबालिग हैं, इनमें एक को पकड़ लिया है। चौथा आरोपित ओमपाल बालिग है, उसकी भी तलाश की जा रही है।
कमरे में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
दो दिन पहले उसने बताया कि नौ जुलाई की सुबह आंख खुली तो चारों आरोपित उसके चारों ओर खड़े थे। सभी ने एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बचने के लिए चीखती तो आरोपित नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर देते थे। होश आने पर उससे दोबारा दुष्कर्म करते, फिर कमरे में बंदकर चले जाते थे।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित किशोर पड़ोस के गांव का रहने वाला है। दोनों का पूर्व परिचय भी है। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि किशोरी के बताए अनुसार घटनास्थल पर गए थे। उसका मेडिकल करा लिया गया है। एक नाबालिग से पूछताछ की जा रही, अन्य की भी तलाश हो रही है।













