यूपी में जिलाधिकारी कर रहे थे मीटिंग, अचानक बड़ी स्क्रीन पर चल गई PORN

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित ई-चौपाल में उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक यूजर ने स्क्रीन पर आपत्तिजनक वीडियो चला दी। इसी दौरान ई-चौपाल में शामिल अर्जुन नामक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी भी कर दी।। इस प्रकरण में फरेंदा के खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं और वहां की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पहल करते हुए सात जुलाई को ई-चौपाल का आयोजन किया था। जनसुनवाई में जिलाधिकारी के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी व सभी खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।

इसी बीच, जेसन जेआर. नामक अज्ञात व्यक्ति ने गूगल मीट में अपना स्क्रीन शेयर के आप्शन के लाक न होने का फायदा उठाकर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर दिया। इसके तुरंत बाद अर्जुन नामक व्यक्ति ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर बैठक की शालीनता भंग कर दी।जिससे कार्यक्रम मे मौजूद लोग भौचक्का रह गए।

अधिकांश लोगों ने तुरंत ई चौपाल से खुद को लेफ्ट कर लिया। घटना को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी फरेन्दा सुदामा प्रसाद ने कोतवाली थाने में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि साइबर थाने की मदद एवं तकनीकी माध्यमों से आरोपितों की पहचान की जा रही है, जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here