फतेहपुर। आबूनगर रेड्इया मोहल्ले में स्थित मकबरा की बैरीकेडिंग तोड़कर मजारों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले भाजपा जिला महामंत्री समेत 10 नामजद व 150 अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
आबूनगर चौकी प्रभारी विनीत कुमार उपाध्याय ने सदर कोतवाली में सेवन सीएलए के तहत जमावड़ा एकत्रित कर धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाने, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व धार्मिक स्थल पर अतिक्रमण का मुकदमा दर्ज कराया है।
इन भाजपाइयों पर दर्ज हुआ मुकदमा
भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवनाथ धाकड़े, भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रितिक पाल, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री प्रसून तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, अभिषेक शुक्ला, भाजपा सभासद विनय तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई पप्पू सिंह चौहान, विहिप नेता धर्मेंद्र सिंह जनसेवक,आशीष त्रिवेदी व 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आबूनगर चौकी प्रभारी ने बताया कि नामित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।













