लखनऊ दरगाह दादा मियां में शिवपाल ने चढ़ाई चादर: एकता का केंद्र बताया

लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह उर्फ दादा मियां का उर्स जारी है। उर्स के पांचवे दिनों सपा नेता शिवपाल यादव चादर चढ़ाने पहुंचे। इस दौरान दरगाह के सज्जादानशीन सबाहत हसन शाह, फरहत हसन शाह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सज्जादानशीन ने मुल्क में अमन-शांति की दुआ मांगी।

Advertisement

चादर चढ़ाने के बाद शिवपाल यादव ने कहा- हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह की दरगाह पर अक्सर आना होता है। विशेष रूप से आज उर्स के अवसर पर पहुंच कर चादर चढ़ाई। दरगाह से हमेशा भाईचारे का संदेश दिया जाता है। हमारे सूफी-संतों ने गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखा है।

धर्म की अच्छी बातों का प्रचार करना चाहिए

उन्होंने कहा- सभी धर्म के लोग आते हैं और बाबा से दुआ मांगते हैं। दरगाह के सज्जादा नशीन सबाहत हसन सभी को साथ लेकर चलते हैं। हमारा देश सर्वधर्म वाला राष्ट्र है। यहां सभी धर्म के लोगों को अपने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काम करने की आजादी है। धर्म की अच्छी बातों का प्रचार करना चाहिए।

सूफी संतों ने मानव सेवा का संदेश दिया

शिवपाल यादव ने कहा- धार्मिक स्थान पर सच्चे मन के साथ आना चाहिए। सूफी संतों ने हमें मानव सेवा का संदेश दिया। समाज में जो कमजोर वर्ग के लोग हैं। उनकी सहायता करनी चाहिए। एक दूसरे की भलाई करने से ही समाज आगे बढ़ता है। सभी धर्म में एकता और मानव सेवा का संदेश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here