लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी युवक ने 5 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। घटना शुक्रवार दोपहर 11:30 बजे की है। मजदूर की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के दतुनी निवासी कमलेश उसे अपने कमरे में ले गया। कमलेश वहां किराए पर रहता है।
Advertisement
पड़ोसी महिलाओं ने यह देखा और बच्ची के परिजनों को सूचित किया। पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को बचाया। आरोपी विरोध करने पर गालियां देते हुए भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह तस्वीर आरोपी कमलेश की है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कमलेश को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।











