गोसाईगंज में एक पूर्व शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका किरण गुप्ता मानसिक रूप से बीमार थी और पहले एक निजी विद्यालय में अध्यापन का कार्य करती थी।
Advertisement
गुरुवार की सुबह किरण को कस्बे में घूमते देखा गया था। शाम को उनके भाई आनंद उन्हें बीमार अवस्था में सीएचसी गोसाईगंज ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर गोसाईगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, किरण अपनी मानसिक बीमारी के कारण प्रायः कस्बे में घूमती रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।













