संभल। कैलादेवी के गांव कमालपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की धनकुट्टा (धान कुटने वाला उपकरण) से हमला कर हत्या कर दी है। स्वजन ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पुलिस अधिकारी व गांव के लोगों की भीड़ रही।
गांव निवासी उदयवीर सिंह शादीशुदा था और उसका पांच माह का बच्चा भी है। वह खेतीबाड़ी करता था। लेकिन, उसका रजपुरा थाना क्षेत्र में बॉर्डर के एक गांव निवासी युवती से करीब पांच से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
युवती की भी एक-डेढ़ साल पहले शादी हो गई है। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत बंद नहीं हुई। जबकि एक साल पहले दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी।
उदयवीर के पास आया था फोन
बताया गया है कि उदरवीय प्रेमिका के गांव के निवासी एक किसान के टयूवबेल से ही अपने खेत की सिचाई करते थे, क्योंकि दोनों के खेत बराबर-बराबर हैं। इस क्रम में शनिवार की सुबह छह बजे टयूवबेल स्वामी का खेत की सिचाई करने के लिए उदयवीर के पास फोन आया। फिर उदयवीर बाइक से खेत के लिए निकल गया।
उदयवीर की पिटाई सूचना स्वजन को दी
करीब दो घंटे बाद फिर टयूवबेल स्वामी का दोबारा फोन आया और उसने उदयवीर को पीटने की सूचना घर वालों को दी। मौके पर उदयवीर की बहन गीता पहुंची। गीता ने बताया कि उदयवीर की धनकुट्टा से हमला कर हत्या की गई है। आरोप लगाया है कि यह घटना युवती के चचेरे भाई, पिता और टयूवबेल स्वामी ने मिलकर की है।
सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया है।











