सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 27 मजदूर फंसे

सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। नामची जिले के मामरिंग में बन रही समरदुंग सुरंग में निर्माण कार्य चल रहा था।

Advertisement

जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की सही संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है। सुरंग के अंदर गैस होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

कई बचावकर्मियों को अंदर जाने के दौरान चक्कर आए और कुछ बेहोश भी हो गए, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ।

लैंडस्लाइड से जुड़ी 4 तस्वीरें…

अधिकारियों ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर करीब 3.40 बजे हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर करीब 3.40 बजे हुआ।
लैंडस्लाइड के बाद टनल के मुहाने पर मलबा जमा हो गया।
लैंडस्लाइड के बाद टनल के मुहाने पर मलबा जमा हो गया।
टनल में मीथेन गैस लीक होने की आशंका है। रेस्क्यू करने गए वर्कर्स बेहोश हो गए।
टनल में मीथेन गैस लीक होने की आशंका है। रेस्क्यू करने गए वर्कर्स बेहोश हो गए।
टनल में मलबा भरा होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी हो रही है।
टनल में मलबा भरा होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी हो रही है।

बंगाल से स्पेशल रेस्क्यू टीम लाई गई

जिला अधिकारी तमलिंग ने बताया कि दोपहर करीब 3:40 बजे प्रशासन को हादसे की खबर मिली, जिसके बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

सुरंग में पटेल इंजीनियरिंग के 21 और एनएचपीसी के 6 समेत कुल 27 मजदूर फंसे होने की आशंका है। पश्चिम बंगाल से भी गैस-रोधी उपकरणों के साथ एक स्पेशल रेस्क्यू टीम लाई गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग में मीथेन गैस, कम जगह और खराब रोशनी के कारण बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं। फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

एंबुलेंस को तैयार रखा गया है और गैस मास्क पहनकर बचाव दल मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। यह टनल तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के लिए पटेल इंजीनियरिंग कंपनी बना रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here