अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट, नंदी के खिलाफ परिवाद दाखिल

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं शहर दक्षिणी से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर कथित मानहानिकारक पोस्ट करने के आरोप में एमपी-एमएलए अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है।

Advertisement

परिवाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संदीप यादव की ओर से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए की अदालत में प्रस्तुत किया गया।

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि 18 जुलाई 2026 को मंत्री नन्दी के फेसबुक अकाउंट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत उनके परिवार के लोगों के संबंध में तथ्यहीन, अपमानजनक और मानहानिकारक वीडियो व टिप्पणियां प्रसारित की गईं।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट को समर्थकों की ओर से भी बड़े पैमाने पर साझा किया गया। इससे इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां बढ़ीं और नेताओं की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची।

शिकायतकर्ता ने अदालत से परिवाद पर संज्ञान लेकर बयान दर्ज करने और आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने की प्रार्थना की है। मामले में अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here