‘बेटे की चाहत में चोरी कराया बच्चा’, 5 लाख में रची थी साजिश

कानपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर से मई में बच्चा चोरी के मामले में पुलिस ने सोमवार को हमीरपुर के बिजली विभाग के एसडीओ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक दो बेटियों के आरोपी पिता ने बेटे की चाहत में एक एएनएम को पांच लाख रुपये देने का लालच देकर बच्चा चोरी करवाया।

Advertisement
बच्चा चोरी करते समय एएनएम को अस्पताल कर्मियों ने पकड़ लिया था। विवेचना में एसडीओ का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मानव तस्करी व अपहरण की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हमीरपुर के मौदहा कस्बे के बिजली सबस्टेशन में करीब छह माह से तैनात एसडीओ आरके वर्मा मूलरूप से सजेती थाना क्षेत्र के सूखापुर गांव का रहने वाला है।
बच्चा चोरी करने के लिए उसने बांदा के बबेरू निवासी और देवीपुर में तैनात एएनएम गीता को पांच लाख रुपये का लालच दिया। 10 मई की रात गीता ने घाटमपुर सीएचसी से बच्चा चोरी किया और उसे लेकर जाने लगी, तभी अस्प के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एएनएम को गिरफ्तार किया।
पांच लाख रुपये देकर बच्चा चोरी कराया
न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। एएनएम से जानकारी के आधार पर बिजली विभाग के एसडीओ आरके वर्मा का नाम सामने आया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पूछताछ में एसडीओ ने बेटे की चाहत में एएनएम को पांच लाख रुपये देकर बच्चा चोरी कराने की बात स्वीकार की है। उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here