मथुरा: नगला चंद्रभान गांव में एक 18 साल के लड़के ने विधवा भाभी के प्यार के चक्कर में अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले गौरव ने अपने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें उसने अपनी भाभी, उसके चाचा और एक पड़ोसी पर मानसिक उत्पीड़न तथा जान से मारने की धमकी देने की गंभीर आरोप लगाए। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, गौरव के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद गौरव का अपनी विधवा भाभी के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर महिला के मायके वालों ने उसे अपने घर बुला लिया और इस रिश्ते का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हाल ही में महिला के चाचा और पड़ोसी ने गौरव को बुलाकर भाभी से दूर रहने की हिदायत दी थी। जान से मारने की धमकी भी दी थी। लगातार मिल रही धमकी और मानसिक तनाव के कारण गौरव काफी परेशान चल रहा था।
परिजनों को शव लटका हुआ मिला
गौरव ने अपने कमरे में जाकर मोबाइल से वीडियो बनाया जिसमें उसने कहा कि उसकी मौत के लिए उसकी भाभी, चाचा और उसका पड़ोसी जिम्मेदार है। इसके बाद उसने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने एक कमरे का दरवाजा खोला तो उसका शव लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची हाईवे थाना पुलिस ने सब को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से हिस्सा की है और गौरव के मोबाइल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
वीडियो की जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद सब परिजनों को सौंप दिया गया है। वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।










