प्रशांत किशोर का 60- 40 फॉर्मूला सुनकर क्यों झूम उठे अभिभावक?

पटना: बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने अपने आभार यात्रा के क्रम में एक बहुत बड़े सर्वे का खुलासा किया है। उन्होंने इलाके के 60 प्रतिशत और 40 प्रतिशत अभिभावकों की समस्या का समाधान कर दिया है। पीके ने कहा कि हमने बांकीपुर में जीतने के बाद एक महीना में जो सर्वे किया। तो हमे पता चला कि बांकीपुर में रहने वाले 62 प्रतिशत लोग। मतलब 100 में 60 से 62 परिवार ऐसे हैं। जिनका बाल बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। उनके लिए अभी जो सबसे बड़ी समस्या है। प्राइवेट स्कूल वाला मनमाना फीस ले रहा है। फीस के अलावा हर साल स्कूल डेवलपमेंट फीस के नाम पर।

Advertisement

प्रशांत किशोर ने किया सबसे बड़ा दावा

प्रशांत किशोर ने कहा कि जब आपका बच्चा एक क्लास से दूसरे क्लास में जाता है। दो हजार से तीन से चालीस हजार रुपया लिया जा रहा है। पीके ने कहा कि नवंबर- दिसंबर में ये व्यवस्था हम बना रहे हैं। बांकीपुर क्षेत्र में जितना प्राइवेट स्कूल है। अगले साल फीस और अपना स्कूल डेवलपमेंट फीस कम करना पड़ेगा। आपको जो प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चों को बढ़ा रहे हैं। अगले साल उन बच्चों को पढ़ाना सस्ता हो जाएगा। हर हाल में आपका फीस इस साल के मुकाबले अगले साल में कम लगेगा। स्कूल डेवलपमेंट फीस को कम किया जाएगा। ताकि हर परिवार को पांच सौ और हजार रुपये का बचत हो पाए।

निजी स्कूलों में बच्चे पढ़ाने वाले को फायदा

उन्होंने आगे कहा कि दूसरे बच गए 40 प्रतिशत लोग, जो इतने गरीब हैं उनके बच्चे सरकारी विद्यालय में पढ़ रहे हैं। उनके लिए हमने वादा किया है कि अगले एक साल में मतलब अभी से लेकर अगले साल के दशहरा तक आपके इलाके का सरकारी विद्यालय उसमें गुणात्मक सुधार। सुधार नहीं। अगर बहुत बेहतर सुधार नहीं हुआ। तो अगले साल दशहरा के बाद आपके पास ये सुविधा होगी। आप अपने बच्चे का नाम सरकारी स्कूल से हटाकर प्राइवेट स्कूल में लिखवा दीजिए। उसके फीस का चिंता अपने भाई प्रशांत किशोर पर छोड़ दीजिए।

सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले को फायदा

एक साल के अंदर बांकीपुर बिहार का पहला विधानसभा बनना चाहिए। जहां सभी के बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था को सुधार दिया जाएगा। कहीं इसमें इफ- बट और किंतु परंतु नहीं है। ध्यान रहे कि प्रशांत किशोर ने हाल में अपने सरकारी आवास को जन सेवा केंद्र में परिवर्तित कर दिया है। उसके बाद बिहार के अन्य विधायकों पर अपने सरकारी आवास के प्रयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पीके लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं। सुबह में पार्कों में टहल रहे हैं। इसके अलावा लोगों की समस्या डायरेक्ट सुन रहे हैं। अब उन्होंने इलाके के बच्चों के लिए बहुत बड़ी बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here