उधारी के रूपये न देने पर की थी हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने तीन माह पूर्व उधारी के रूपये न देने पर की गई हत्या के मामलें में फरार चल रहे चार आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को कार्यवाही के बाद जेल भेजा है। थाना रामगढ़ प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह पुलिस टीम के साथ सोमवार को क्षेत्र में गस्त पर थे।

Advertisement

तभी उन्होंने मुखविर की सूचना पर आसफाबाद रेलवे क्रासिंग के पास स से हत्या कर शव गायब करने के आरोप में फरार चल रहे चार हत्यारोपियों को मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये हत्यारोपियों के नाम महेश चन्द्र पुत्र लायक सिंह, बलवीर पुत्र मोहर सिंह, मनफूल पुत्र मोहर सिंह निवासीगण गढ़ी तिवारी, प्रमोद कुमार पुत्र लाखन सिंह ग्राम ईधौन फतेहाबाद आगरा बताये है।

प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि पकड़े गये हत्यारोपियों ने 7 मार्च 2020 को औतारी पुत्र स्व0 वकील निवासी इधौन फतेहाबाद की उधार के रूपये न देने पर हत्या कर शव को खेत में छिपा दिया था। तभी से हत्यारोपी फरार चल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here