जीजी हदीद और जेन मलिक: सुपरमॉडल जीजी हदीद और वन डायरेक्शन के पूर्व गायक जैन मलिक ने हाल ही में अपने प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों को अपने घर में नए मेहमान व अपने पहले बच्चे के आने की जानकारी दी।
गायक (27) ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “ये रही हमारी बेबी गर्ल, स्वस्थ और सुंदर। मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने की कोशिश करना चाह रहा हूं, लेकिन यह असंभव काम हो रहा है। इस छोटे इंसान के लिए मुझे जो प्यार महसूस होता है, वह मेरी समझ से परे है। उसे जानने के लिए आभारी हूं, उसे अपना कहने पर गर्व है और उस जीवन के लिए आभारी जिसे हम साथ बिताएंगे।”
जूड लॉ और फिलिपा कोअन: हॉलीवुड स्टार जूड लॉ लॉकडाउन के दौरान छठी बार पिता बने हैं। ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, लॉ ने पुष्टि की कि वह और उनकी पत्नी फिलिपा कोअन ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
एड शीरन और चेरी सीबोर्न: सोशल मीडिया से ब्रेक ले चुके गायक एड शीरन ने 1 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी और उनकी पत्नी चेरी सीबोर्न को एक बेटी का आशीर्वाद मिलने की खबर साझा की।
गायक ने पोस्ट में लिखा था, “हेलो! मैं आप सभी से कुछ व्यक्तिगत खबर साझा करना चाहता हूं कि पिछले सप्ताह, एक अद्भुत डिलीवरी टीम की मदद से चेरी ने हमारी सुंदर और स्वस्थ बेटी – लाइरा अंटार्कटिका सीबोर्न शीरन को जन्म दिया है।”












