सनकी पति ने डंडे-रॉड से पीटकर पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट

दरभंगा। दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी में एक सनकी युवक ने घरेलू विवाद में पत्नी सहित तीन बच्चों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक ने स्वयं को भी जख्मी कर लिया।

Advertisement

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल एक बच्चे को गंभीर स्थिति में जिंदा पाया। जिसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के क्रम में उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं आरोपित युवक को डीएमसीएच में भर्ती कराया।

पुलिस ने महिला सहित चार शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना मंगलवार की सुबह सात बजे की बताई जा रही है।

मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था आरोपी

मृत महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला जिला के कुंडी थाना क्षेत्र के  संदीप दास की पत्नी फूल कुमारी दास (30), उनके पुत्र ह्रदय दास (7) और संध्या दास (6) और सोन दास(5) के तौर पर हुई है। बताया जाता है आरोपित संदीप अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता है।

मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पति में अहले-सुबह विवाद हुआ। जिसके बाद डंडा, रॉड आदि से पीट-पीटकर पत्नी और तीनों बच्चों को अधमरा कर दिया। इसमें पत्नी और दो बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे बच्चे की डीएमसीएच में मौत हो गई। घटना से आहत होकर संदीप ने स्वयं को भी जख्मी कर लिया है। जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। इधर, पतोर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। मौके पर एफएसएल टीम पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here